फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से नशे के खिलाफ लड़ना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। नशे के खिलाफ तेजी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को जागरूकता विभिन्न गांवों में अभियान चलाया गया। पुलिस थाना प्रभारी आईपीएस मयंक मिश्रा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा, तभी इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए खतरनाक है, वहीं, अपराध का भी मुख्य कारण है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शहजादपुर, धनाना, गोबिंदपुरा, रसीदपुर, मुकंदपुर, ककड़ माजरा सहित लगभग दर्जनभर गांवों में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। आईपीएस मयंक मिश्रा ने कहा कि अनेक युवा ऐसे हैं जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं, फिर उसकी पूर्ति के लिए आपराधिक वारदात करने से भी नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। इस दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों गौरव गुप्ता, सुदेश वर्मा, हरबंस, परवीन भारद्वाज, बलदेव शर्मा आदि ने भी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें