फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेता हिरासत में, शंभू बॉर्डर पर पहुंचे भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लेने के बाद हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर हलचल बढ़ गई है। बुधवार देरशाम का अचानक किसान नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर बॉर्डर पर पुलिस बढ़ाने के संदेश भेजे जाने लगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जा रहा है। जैसे ही यह संदेश वायरल हुआ इसके बाद अंबाला के भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के स्थानीय नेता शंभू मोर्चे पर गाड़ियों के साथ पहुंचे। यहां पर भाकियू शहीद भगत सिंह के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह माजरी भी अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि किसान नेताओं को पत्र देकर वार्ता के लिए बुलाया गया था, इसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इसको लेकर शंभू मोर्चे पर सभी जत्थेबंदियों की बैठक चल रही है। बैठक के बाद जो भी फैसला होगा उसे अमल करेंगे। दूसरी ओर हरियाणा की तरफ शंभू बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात कर दिए।
विज्ञापन


किसान नेताओं की पंजाब को चेतावनी

किसान नेता गुरमीत सिंह माजरी ने पंजाब सरकार से कहा कि अगर वह सोच रहे हैं कि किसानों के मंच को तोड़ देंगे या इनके ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को हटा देंगे तो ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी तैयार होकर आए यह न सोचें कि अंधेरे में किसानों को दबा लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आप की सरकार किसानों की बात करती थी मगर ये भाजपा के पार्ट दो निकले। इनका जड़ से सफाया होगा। रात्रि को अगर मोर्चा हटाने की कोशिश की तो पूरे दलबल के साथ विरोध करेंगे।

13 फरवरी से बंद है शंभू बॉर्डर

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी 2024 से किसान हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर धरना लगाकर बैठे हैं। इस आंदोलन के कारण हरियाणा पंजाब में इस रूट से आवाजाही बंद है। कई बार किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच दिल्ली कूच के लिए संघर्ष भी हो चुका है।
विज्ञापन






वर्जन

पंजाब की तरफ से कोई गतिविधि हो सकती है। इसके लिए हरियाणा की तरफ कानून व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई है।
-दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें