फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर डिविजन में सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर ओवरलोड, मिलेगी राहत

विज्ञापन
शहर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर चल रहा कार्य। निगम
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इस बार गर्मी के सीजन में बिजली निगम के ट्रांसफार्मर नहीं हांफेंगे। निगम ने ओवरलोड होने की कगार पर पहुंच चुके ट्रांसफार्मर को सर्वे कर चिन्हित किया। अब इन ओवरलोड ट्रांसफार्मर को राहत देने के लिए निगम कई दिनों से काम कर रहा है।
यह काम अप्रैल माह के अंत तक पूरा होगा। अंबाला सर्कल में करीब 450 ट्रांसफार्मर को निगम की ओर से चिह्नित किया था। अभी तक निगम कुल 450 ओवरलोड ट्रांसफार्मर में से 75 नए ट्रांसफार्मर सर्कल में लगा चुका है, जबकि 99 ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया जा चुका है। निगम ने कुल 174 ट्रांसफार्मर के लिए कार्य किया है। जिले में तीन डिवीजन बनाए गए हैं। इनमें अंबाला शहर, अंबाला छावनी व नारायणगढ़ शामिल है। अंबाला शहर डिवीजन में सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। यह ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर देंगे पुरानों को राहत
दरअसल, निगम समय-समय पर बिजली ट्रांसफार्मर का सर्वे करता है कि किस क्षेत्र में किस ट्रांसफार्मर पर कितने बिजली कनेक्शन हैं और कितना लोड उस ट्रांसफार्मर पर चल रहा है। अगर ट्रांसफार्मर पर तय सीमा से ज्यादा लोड होता है तो उसे ओवरलोड की श्रेणी में रखा जाता है। इनमें से ज्यादातर ट्रांसफार्मर ऐसे थे, जोकि 80 प्रतिशत तक ओवरलोड चल रहे थे। निगम ने इन ट्रांसफार्मर को पहले ही चिन्हित कर इन पर कार्य करना शुरू कर दिया। अब फील्ड में इन पर कार्य चल रहा है। ट्रांसफार्मर पर कार्य होने से गर्मी के सीजन में लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

अंबाला सर्कल में इन उप मंडल में चल रहा कार्य
अंबाला छावनी डिविजन
उप मंडल ओवरलोड नए ट्रांसफार्मर लगे क्षमता बढ़ाई
बब्याल 11 2 4
बराड़ा 5 0 5
इंडस्ट्रियल एरिया 20 1 2
केसरी 21 0 9
नंबर दो 21 3 5
नंबर वन 23 7 1

अंबाला शहर डिविजन
चौड़मस्तपुर 48 8 14
ईस्ट 54 7 6
मॉडल टाउन 106 16 12
वेस्ट 27 9 14

नारायणगढ़ डिविजन
नारायणगढ़ 72 13 18
शहजादपुर 42 9 9
कुल 450 75 99

वर्जन
अंबाला सर्कल में बिजली निगम ने कुल 450 ट्रांसफार्मर चिह्नित किए गए थे, जोकि ओवरलोड थे। इनमें से 75 नए ट्रांसफार्मर लग चुके हैं और 99 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। इसके अलावा बाकी ट्रांसफार्मर को भी राहत देने के लिए कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए ट्रांसफार्मर लगने और उनकी क्षमता बढ़ने से गर्मी के सीजन में लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें