अंबाला। आगरा से ट्रेन में अंबाला कैंट आ रहे यात्री का बैग चोरी हो गया। ट्रेन के अंबाला पहुंचने के बाद मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज करके कुरुक्षेत्र भेज दी है।
आगरा निवासी भुवनेश कुमार ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को वो आगरा से ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस से अंबाला आ रहा था। जब ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रुकने के कुछ देर बाद चली तो उसने देखा कि उसका लैपटॉप वाला बैग गायब है। ट्रेन में तलाश करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उसने मदद के लिए रेलवे की सहायता नंबर पर फोन करके चोरी की जानकारी दी। भुवनेश ने बताया कि बैग में एक लैपटॉप, चार्जर, पर्स, पांच हजार रुपये व अन्य दस्तावेज गायब थे।