शहजादपुर (अंबाला)। शहजादपुर के बिचपड़ी में रहने वाले श्रमिक का शव बीते मंगलवार को भट्ठे के पास नाले से मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नानकचंद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नानकचंद सोमवार से लापता था। मंगलवार सुबह ही श्रमिकों को उसका शव नाले में तैरता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद