फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला बार की महिला उपाध्यक्ष बनीं कुलवंत, टेंसी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
कुलवंत कौर। - फोटो : 1
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला बार एसोसिएशन के चुनाव में वीरवार को नामांकन पत्र की वापसी और छंटनी का दिन था। दोनों प्रक्रियाओं के बाद अधिवक्ता कुलवंत कौर को महिला आरक्षित सीट पर उपाध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया है। वह वर्ष 2006 में भी उपाध्यक्ष रही हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य महिला पद पर अधिवक्ता टेंसी भी निर्वाचित हो गई हैं। इन दोनों ही पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण दोनों अधिवक्ताओं का चयन हो गया। वहीं अन्य पदों पर पहले की तरह प्रतिद्वंददिता जारी रहेगी। 11 सितंबर को मतदान होगा।
गौरतलब है कि इस पर 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए बार चुनाव में आरक्षित हैं। ऐसे में महिलाएं इस चुनाव में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रही हैं।
बॉक्स
बार एसोसिएशन चुनाव में इनके बीच मुकाबला
अध्यक्ष- रोहित जैन और रमन शर्मा
उपाध्यक्ष- सुभाष चंदर, गुरजोत सिंह जसपाल
सचिव- सचिन कुमार, विक्रम सैनी और गगन कोहली
संयुक्त सचिव- हिमांशी चावला, नीतू बाला, कविता अहलूवालिया
कोषाध्यक्ष- मोहम्मद नईम, सचिन चौहान
कार्यकारिणी सदस्य- साहिल आर्या, गोल्डी, मृदुल राज, शुभम तंवर, हर्षित बत्रा, कमलजीत सिंह गुर्जर


-

नारायणगढ़ बार चुनाव में उप-प्रबंधक सहित तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026 की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नाम वापसी और आपत्तियों का समय समाप्त हो गया। निर्वाचन समिति को किसी भी नामांकन पत्र पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद तीन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है, जबकि अध्यक्ष समेत चार मुख्य पदों पर अब 11 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

उप-प्रबंधक (आरक्षित) पद के लिए दो नामांकन (कुलदीप कौर और दीप्ति बेंगानी) आए थे। गुरुवार को कुलदीप कौर द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद दीप्ति बेंगानी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर देविंदर सिंह का अकेला नामांकन प्राप्त होने के कारण उन्हें निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए केवल अमित सिंह का नामांकन आया था, जिसके चलते उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद शेष चार पदों पर किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। अब इन पदों के लिए 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसमें अध्यक्ष पद पर अमन कुमार सैनी बनाम सुरेश पाल, उप-प्रबंधक (सामान्य) पद पर विनोद कुमार बनाम परवीन कुमार, महासचिव पद पर शाहरुख खान बनाम विकास कुमार, संयुक्त सचिव पद पर मुस्कान गर्ग बनाम चरणजीत कौर के बीच भिडंत होगी।

कुलवंत कौर।- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें