अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद साइबर विशेषज्ञ। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से आयोजित लाइफ स्किल्स विषय से संबंधित सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के स्तर को अधिक प्रभावशाली बनाने पर चर्चा की गई। स्कूल के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा, समय-समय पर इस तरह के सेमिनारों का आयोजन करवाया जाता है ताकि शिक्षण को बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन कविता चावला ने लाइफ स्किल के अलग-अलग स्टेप्स बताए, इनमें उन्होंने थिंकिंग, सोशल ओर इमोशनल स्किल के विषय में बताया जोकि आजकल के विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन स्किल का प्रयोग करके एक अध्यापक बच्चों के साथ अच्छे से पेश आ सकता है। कहानियों और खेल का प्रयोग करके शिक्षक बच्चों को आनंदमय तरीके से पढ़ाई करवा सकते हैं।
साइबर सुरक्षा पर प्रेरक सेमीनार का आयोजन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा को समझना विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान नवाचार परिषद, इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसलिंग (आईआईसी) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अंबाला पुलिस के साइबर थाना एवं साइबर सेल टीम से सब इंस्पेक्टर समर्पित, मुख्य सिपाही नवदीप तथा साइबर विशेषज्ञ बबिता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध की जटिलताओं और उनसे बचाव के उपायों पर गहन जानकारी प्रदान की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, हमारे विद्यार्थी आज डिजिटल दुनिया में नए अवसरों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा का ज्ञान उनके लिए केवल आवश्यक ही नहीं, बल्कि उनकी डिजिटल पहचान और सुरक्षा की कुंजी है।
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद साइबर विशेषज्ञ। प्रवक्ता