फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा के पास गाड़ी के साथ बैरिकेड तोड़ने के आरोप में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज हो गई है। मोहड़ा चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार का आरोप है कि गुरनाम चढूनी ने रोकने के बावजूद बैरिकेड तोड़कर उन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। इसके कारण मुश्किल से उनकी जान बची।
विज्ञापन

गुरनाम व उसके सहयोगी किसानों पर ड्यूटी में बाधा डालने तथा उपद्रव करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रदीप ने बताया कि बुधवार को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर उच्चाधिकारियों की ओर से कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए मोहड़ा के पास बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी की गई थी। सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल को नाकाबंदी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब उसके साथ शेर सिंह एसपीओ महाबीर सिंह व नवनीत सिंह समेत अन्य जवान भी तैनात थे। उसका आरोप है कि नाकाबंदी के दौरान भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों की उग्र भीड़ के साथ बैरिकेड को तोड़ दिया।
प्रदीप का यह भी आरोप है कि इस दौरान गुरनाम सिंह के साथ अमरजीत सिंह, जय सिंह उसका बेटा, राकेश कुमार व नवनीत सिंह ने डीएसपी रामकुमार के आदेशों की परवाह किए बिना उन पर ट्रैक्टर-ट्रॉलिया चढ़ाने का प्रयास किया। किसानों पर पुलिस के साथ हाथापाई करने भी किसानों ने आरोप लगाए हैं। चढूनी व दूसरे किसानों पर कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेश तोड़ने व मास्क न पहनकर बीमारी को विस्तार देने की भी बात कही है। पुलिस ने भादंसं की धारा 147, 149, 332, 186, 269, 270, 279 व 307 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें