हूप, बॉल, क्लब्स, रिबन इवेंट में महाराष्ट्र ने 9 मेडल तो जम्मू कश्मीर ने 3 मेडल झटके हैं। अंबाला में जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का देर रात समापन होगा। मेडल सेरेमनी के बाद खिलाड़ी गानों पर थिरके।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 के तहत तीन दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का हरियाणा के अंबाला में मंगलवार समापन हो गया। अंतिम दिन रिदमिक इवेंट व आर्टिस्टिक की वुमन व मेन बीम व पैरलल बार और मेन वॉल्ट आयोजित हुए। क्वालीफाइ करने के बाद पदकों के लिए खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर रही। रिदमिक इवेंट में महाराष्ट्र का दबदबा रहा।
विज्ञापन
संयुक्ता कले ने अकेले ही पांच गोल्ड पर कब्जा जमाया और महाराष्ट्र की टीम ने सिल्वर व ब्राउंज मिलाकर कुल 9 मेडल हासिल कर मैदान में अपना झंडा गाड़ दिया। दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर की टीम रही। जम्मू कश्मीर की मुस्कान राणा ने 3 मेडल पर कब्जा जमाया।
इसी तरह हरियाणा से क्लब्स इवेंट में लाइफ ने ब्राउंज मेडल, वेस्ट बंगाल से देब समित ने ब्राउंज, आसाम से उपासा ताल्कुदार ने ब्राउंज मेडल हासिल किया। शाम के समय छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में आर्टिस्टिक की वुमन व मेन बीम व पैरलल बार व मेन वॉल्ट प्रतिस्पर्धा देररात तक चली।