फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का दिल्ली मॉडल, जेल से सरकार चलाओ : विज

Wed, 08 Nov 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल आजकल अच्छा मॉडल पेश कर रहे हैं। वह जहां-जहां भी जा रहे हैं, जहां भी चुनाव होने है, वहां पर कह रहे है कि वह उस राज्य में दिल्ली मॉडल पेश करेंगे जबकि दिल्ली के चार मंत्री जेल में हैं। वहां के कितने मंत्री अंदर होंगे क्योंकि दिल्ली का मॉडल तो यही है कि जेल के अंदर से सरकार चलाओ।
उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस मिला है। इसी को लेकर आम आदमी के विधायकों ने कहा कि चाहे केजरीवाल गिरफ्तार हो जाए, मगर वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर गृह मंत्री ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो कुछ लोग जनेऊ खरीद लेते हैं और जगह-जगह मंदिरों में जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें कोई एतराज नहीं है। लेकिन जो लोग दिखावे के लिए जाते हैं, वो ठीक नहीं लगता। प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर गृह मंत्री अनिल विज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण बड़ी समस्या है, इस पर सभी को मिलजुल कर काम करना चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें