कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी
- फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी
अंबाला। उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों को राहत देते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार जम्मूतवी रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। यह बदलाव 2 मई से प्रभावी होगा।
यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ा दी है। अब ये ट्रेनें 8 कोच के बजाय 20 कोच के साथ चलेंगी। इससे अधिक यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे। संवाद