फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्णवीर जिला केसरी व अमन बने जिला कुमार

विज्ञापन
अंबाला केसरी बने करणवीर को सम्मानित करते खेल विभाग के अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के होस्टल में मंगलवार जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला केसरी और जिला कुमार दंगल हुआ।
विज्ञापन

जिलाभर के अलग-अलग अखाड़ों और कोचिंग सेंटरों से महिला व पुरुष पहलवानों ने अलग-अलग आयु भार वर्ग में हिस्सा लिया। इसमें जिला कुमार में अमन नारायणगढ़ अखाड़ा ने पहला और यश हनुमान अखाड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला केसरी में कर्णवीर सिंह सद्दोपुर अखाड़ा ने पहला और अरविंद्र बब्याल अखाड़ा ने द्वितीय स्थान।
जिला कुमारी का खिताब राधिका खेल स्टेडियम कैंट व जिला केसरी लड़कियों में सोहाना राठी खेल स्टेडियम कैंट के सिर सजा। इसके अलावा सीनियर पुरुष ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम भार में गुरबक्श और 60 किलोग्राम भार में आर्यन और 64 किलोग्राम भार में सुमित व 67 किलोग्राम भार में अनिकेत व 72 किलोग्राम भार में रिशु और 82 किलोग्राम भार में कर्णवीर और 87 किलोग्राम भार में अरविंद विजेता रहे। इसके अलावा 97 किलोग्राम भार में विशाल और 130 किलोग्राम भार में नबिल विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 200 पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया था। जो सद्दोपुर अखाड़ा, हनुमान अखाड़ा, ऋषि दयानंद अखाड़ा नारायणगढ़, महाबीर अखाड़ा, स्टेडियम और दयाल गुरु अखाड़ा के पहलवान थे। इस मौके पर बॉक्सिंग इंटरनेशनल कोच पूनम शर्मा और अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

अंबाला केसरी बने करणवीर को सम्मानित करते खेल विभाग के अधिकारी। स्वयं

अंबाला केसरी बने करणवीर को सम्मानित करते खेल विभाग के अधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें