फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 48 मिनट की देरी से पहुंची अंब अंदौरा की ट्रेन

विज्ञापन
रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर 48 मिनट की देरी से संचालित ट्रेन नंबर 64653। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा तक चलने वाली दैनिक ट्रेन की चाल फिर बिगड़ने लगी है। ट्रेन मंगलवार को भी 48 मिनट की देरी से अंबाला पहुंची। इसका खामियाजा एक बार फिर दैनिक यात्रियों सहित पीजीआई जाने वाले मरीजों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन का अंबाला से चलने का समय सुबह 7:30 बजे का है जोकि 8:18 बजे चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुई। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों को निकालने के लिए दैनिक ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया जाता है। इस कारण से यह ट्रेनें देरी से अंबाला पहुंच रही हैं।
सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
ट्रेन के पुन: लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक शिकायत सोशल मीडिया पर बलतेज सिंह व गौरव ने रेल मंत्री व मंडल रेल प्रबंधक को भेजी है। इसमें बताया गया है कि कुछ दिन तक ट्रेन निर्धारित समय पर आ रही थी, लेकिन अब फिर यह ट्रेन लेट होने लगी हैं। इस कारण उन्हें कार्यस्थलों पर पहुंचने और मरीजों को उपचार में देरी के कारण पीजीआई में धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

64511 सहारनपुर-ऊना हिमाचल भी लेट
दूसरी तरफ सहारनपुर से ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली दैनिक ट्रेन नंबर 64511 भी देरी से चल रहा है। इसकी शिकायत भी सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों ने की है। इस ट्रेन से भी काफी संख्या दैनिक यात्रियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग सफर करते हैं। लेकिन ट्रेन के देरी से चलने के कारण उनकी परेशानी ओर बढ़ जाती है। ऐसे में उन्हें दूसरे संसाधनों की तरफ रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक पीड़ा होती है।
वर्जन
ट्रेनों के समय पर संचालन को लेकर पुरजोर प्रयास रहता है लेकिन कई बार सुरक्षा कारणों के कारण ट्रेन का संचालन प्रभावित हो जाता है। इस दौरान कहीं रेल लाइन की रिपेयर हो रही होती है तो कहीं कुछ ओर कार्य चल रहा होता है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें