अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कर्नाटक की टीम का दबदबा रहा। 11 मेडल हासिल कर कर्नाटक के तैराकों ने सबको चौंका दिया। दूसरे स्थान पर पांच मेडल हासिल कर महाराष्ट्र रहा। बृहस्पतिवार को छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में महिलाओं की 400 मीटर फ्री स्टाइल, पुरुषों की 400 मीटर मेडले, महिला व पुरुषों की 100 मीटर बैक स्ट्रॉक, पुरुषों व महिलाओं की 200 मीटर बैक स्ट्रॉक, पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई, पुरुषों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल, महिलाओं की चार गुणा 100 फ्री स्टाइल प्रतियोगिताएं हुई।
दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में उपायुक्त विक्रम सिंह व पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया में खिलाड़ी पूरी जान लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत हरियाणा को खेलों की मेजबानी मिलना गर्व की बात है। खिलाड़ी भी यहां पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यहां पर खेल से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। योगेश्वर को देख खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठो। खिलाड़ियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
अभिभावकों ने जताया रोष, बुलानी पड़ी पुलिस
कर्नाटक के खिलाड़ियों की मेडल सेरेमनी की जा रही थी। इस बीच जैसे ही खिलाड़ियों के अभिभावक पहुंचे तो आयोजकों ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। आयोजकों व अभिभावकों के बीच काफी बहस हुई। कुछ देर बाद अभिभावकों को फोन लेने से मना किया तो वे भड़क गए। उनका कहना था कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। मामला बिगड़ते देखकर आयोजकों ने पुलिस बुलाई। तब मामला शांत हुई।
लाइव रिकॉर्डिंग वाला स्कोर बोर्ड पड़ा बंद
ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में लाइव रिकॉर्डिंग वाला स्कोर बोर्ड लगा हुआ है। डिजिटल स्कोर बोर्ड पर स्कोर दिखने के साथ-साथ रिकॉर्ड भी होती है। इसके बावजूद पर्याप्त उपकरण न होने के कारण उसे नहीं चलाया गया। स्वीमिंग फेडरेशन से एक बड़ी स्क्रीन किराए पर ली गई है। स्वीमिंग कोच राम का कहना है कि केवल पंचकूला में लाइव रिकॉर्डिंग स्कोर बोर्ड चलाने की अनुमति है। इसके कुछ उपकरण भी नहीं हैं। फेडरेशन से किराये पर स्क्रीन लगाकर स्कोर दिखाया जा रहा है। हजारों रुपये की लागत से लगा डिस्पले स्कोर बोर्ड बंद पड़ा है।
400 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स
महाराष्ट्र - आन्या वाला - 4:31.33 - स्वर्ण
कर्नाटक - हर्षिका रमाचंद्रा - 4:31.91 - रजत
तेलंगाना - वृत्ति अग्रवाल - 4:32.92 - कांस्य
-----
400 मीटर बॉयज मेडली
बंगाला - स्वदेश मोंडाल - 4:40.62 - स्वर्ण
तेलंगाना - साई निहर बाकीना - 4:42.50 - रजत
राजस्थान - युग - 4:44.92 - कांस्य
-----
100 मीटर बैक स्ट्रॉक गर्ल्स
कर्नाटक - रिधिमा - 01:05.13 - स्वर्ण
कर्नाटक - नीना वंकटेश - 01:07.51 - रजत
महाराष्ट्र - पलक जोशी - 01:07.85 - कांस्य
-----
100 मीटर बैक स्ट्रॉक बॉयज
कर्नाटक - उत्कर्ष पाटिल - 58.63 - स्वर्ण
गुजराज - देवांश परमार - 1:00.11 - रजत
महाराष्ट्र - उत्कर्ष गौर- 1:01.15 - कांस्य
-----
200 मीटर बैक स्ट्रॉक गर्ल्स
कर्नाटक - एस लक्ष्या - 2:46.31 - स्वर्ण
कर्नाटक - लाइनयशा ए - 2:46.80 - रजत
कर्नाटक - सानवी राव - 2:47.44 - कांस्य
-----
200 मीटर बैक स्ट्रॉक बॉयज
बंगाल - स्वदेश मोंडाल - 2:23.00 - स्वर्ण
कर्नाटक - विदिथ शंकर - 2:23.85 - रजत
तमिलनाडु - जशूजा थॉमस - 2:26.98 - कांस्य
-----
100 मीटर बटरफ्लाई गर्ल्स
महाराष्ट्र - अपेक्षा - 1:03.03 - स्वर्ण
असम - आस्था चौधरी - 1:03.89 - रजत
दिल्ली - उत्तरा - 1:05.05 - कांस्य
-----
1500 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज
कर्नाटक - अनीश गोवडा - 16:23.85 - स्वर्ण
तमिलनाडु - कृष्णा - 16:44.21 - रजत
कर्नाटक - पावन - 16:48.24 - कांस्य
-----
4 गुना 100 फ्री स्टाइल रिले गर्ल्स
महाराष्ट्र की टीम ने 4:03.33 समय के साथ स्वर्ण
कर्नाटक की टीम ने 4:05.09 समय के साथ रजत
दिल्ली की टीम ने 4:12.22 समय के साथ कांस्य