फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठेके पर काम करने वाले करिंदे की चारपाई पर रात को सोते हुए ईंट-रोड़े मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। निजामपुर गांव में देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके पर काम करने वाले करिंदे जगदीश चंद्र की हत्या हो गई। खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और पास ही खून से सनी ईंट भी थी। बताया जाता है कि जगदीश रात को चारपाई पर सोया हुआ था कि किसी अज्ञात ने उस पर हमला कर दिया। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

अंबाला सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में लालकुर्ती निवासी अमित कुमार उर्फ बबला ने बताया कि वह सन्नी वाइन कांट्रेक्टर अंबाला कैंट में बतौर कैश इकट्ठा करने का काम करता है। लाइसेंसदार शांन्तनु के नाम से है। ठेकेदार का एक ठेका शराब देशी व अंग्रेजी निजामपुर गांव के खेतों में पंजाब बार्डर पर बना हुआ है। जिस पर उत्तराखंड के फोर्ती लोहाघाट गांव निवासी जगदीश चंद्र करीब एक माह से काम करता है। मंगलवार को वह रोजाना की तरह सुबह 9 बजे कैश लेने के लिए गया था। इतने में देखा कि ठेके पर काम करने वाला करिंदा जगदीश चंद्र चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
उसके आस पास काफी लोग थे। पास जाकर देखा कि जगदीश के माथे पर काफी चोटें आई हुई थी। उसकी दाहिनी तरफ से चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। साथ ही नाक, मुंह व कानू से भी खून निकल कर जमा हुआ था। इसके अलावा चारपाई के पास एक खून से सनी ईंट भी पड़ी हुई थी। रात को सोते समय किसी अज्ञात ने जगदीश की ईंट रोड़े मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें