अंबाला। अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी ने 49036 मतों से जीत दर्ज कराई है। इस जीत में जितना महत्वपूर्ण दूसरे कारण थे, उतना ही विपक्षी पार्टियों का मत प्रतिशत कम होना रहा है।
अंबाला लोकसभा सीट पर पिछले कुछ लोकसभा चुनावों में बसपा का प्रदर्शन औसत रहा है। मगर इसके बावजूद इस सीट पर बसपा के हजारों कोर वोटर थे। उनका वोट कभी कम तो कभी ज्यादा लेकिन बसपा को ही जाता था। मगर इस बार के चुनाव परिणाम में देखने को मिल रहा है कि बसपा का जो वोट शेयर है वो इस चुनाव में काफी कम देखने को मिल रहा है।
बसपा को 2014 में 8.47 प्रतिशत, 2019 में 7.32 प्रतिशत, 2024 में 1.75 प्रतिशत वोट डले हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस बार बसपा का कोर वोटर कांग्रेस की तरफ जाता दिखाई दिया है। इस कारण से जिन क्षेत्रों में बसपा के मतदाता थे, उन क्षेत्रों में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। वहीं, इनेलो की बात करें तो पिछले दो लोकसभा चुनावों से सबसे खराब स्थिति इस बार दिखाई दे रही है। इनेलो को 2014 में 10.07 प्रतिशत, 2019 में 1.49 प्रतिशत, 2024 में 0.67 प्रतिशत वोट डले।
2014 लोकसभा चुनाव
पार्टी - प्रत्याशी - कुल प्राप्त वोट - वोट शेयर
भाजपा - रत्न लाल कटारिया - 6 लाख 12 हजार 121 - 50.54 प्रतिशत
कांग्रेस - राजकुमार वाल्मीकि - 2 लाख 72 हजार 47 - 22.46 प्रतिशत
इनेलो - डॉ. कुसुम - 1 लाख 29 हजार 571 - 10.07 प्रतिशत
बसपा - डॉ. कपूर सिंह - 1 लाख 2 हजार 627 - 8.47 प्रतिशत
आप - सुरिंद्र पाल सिंह - 63 हजार 626 - 5.25 प्रतिशत
सीपीआई - अरुण कुमार - 11 हजार 123 - 0.92 प्रतिशत
2019 लोकसभा चुनाव
पार्टी - प्रत्याशी - कुल प्राप्त वोट - वोट शेयर
भाजपा - रत्न लाल कटारिया - 7 लाख 46 हजार 508 - 56.72 प्रतिशत
कांग्रेस - कुमारी सैलजा - 4 लाख 4 हजार 163 - 30.71 प्रतिशत
बसपा - नरेश कुमार - 96 हजार 296 - 7.32 प्रतिशत
इनेलो - रामपाल - 19 हजार 575 - 1.49 प्रतिशत
आप - पृथ्वी राज- 12 हजार 302 - 0.93 प्रतिशत
सीपीआई - अरुण कुमार - 7 हजार 563 - 0.57 प्रतिशत
नोट - 7 हजार 943 - 0.6 प्रतिशत
2024 लोकसभा चुनाव
पार्टी - प्रत्याशी - कुल प्राप्त वोट - वोट शेयर
भाजपा - बंतो कटारिया - 6 लाख 14 हजार 621 - 45.64 प्रतिशत
कांग्रेस - वरुण चौधरी - 6 लाख 63 हजार 657 - 49.28 प्रतिशत
बसपा - पवन रंधावा - 23 हजार 583 - 1.75 प्रतिशत
इनेलो - गुरप्रीत सिंह - 8 हजार 986 - 0.67 प्रतिशत
जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी - किरन पुनिया - 6 हजार 92 - 0.45 प्रतिशत
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) - कमल कुमार बराड़ा- 8 हजार 754 - 0.65 प्रतिशत
नोटा - 6 हजार 452 - 0.48 प्रतिशत