फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाल मोचन : पहले दिन रोडवेज ने भेजीं 15 बसें

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में कपाल मोचन मेले में जाने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए ब
विज्ञापन
अंबाला। कपाल मोचन मेले को रोडवेज के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए छावनी बस अड्डा परिसर में काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को मेले में जाने के लिए जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन हरियाणा रोडवेज की 15 बसें श्रद्धालुओं को लेकर कपाल मोचन मेले में गई। जिसमें अंबाला डिपो की 10 बसें और यमुनानगर डिपो की पांच बसें शामिल है। बता दें सोमवार से कपाल मोचन मेले का शुभारंभ हो चुका है। यह मेला 13 से 15 नवंबर तक यमुनानगर में चलेगा। इस मेले में जाने के लिए पंजाब से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अंबाला में आते हैं जो बसों के माध्यम से मेले में जाते है। इन श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज की और से पहले से ही अंबाला छावनी बस अड्डे पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
फोटो: 16
40 साल से जा रहे मेले में
पंजाब के जिला बठिंडा गांव पुच्चोखुर्द निवासी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि वह पिछले 40 साल से कपाल मोचन के मेले में जा रहे है। पहली बार वह अपने पिता के साथ मेले में गए थे। इसके बाद से उनका मेले में जाने का सिलसिला शुरु हो गया। जो अब तक कायम है।
विज्ञापन

फोटो: 17
पहली बार जा रहे परिवार के साथ
बठिंडा निवासी मंजीत कौर ने बताया कि वह 21 से कपाल मोचन के मेले में जा रही है। जब वह छोटी थी। तक वह परिवार के साथ गई थी। इसके बाद उसकी शादी हो गई। अब वह अपने पति के साथ मेले में तीर्थ स्थल पर जाती है।
फोटो: 18
बेटों की शादी की मन्नत हुई पूरी
मोगा निवासी बिंद्र कौर का कहना है कि उसे कपालमोचन के मेले में जाते हुए तीन साल हो गए है। उसके बेटों की शादी नहीं हो रही थी तो उसने बेटों की शादी की मन्नत मांगी। कुछ समय में ही उसकी मन्नत पूरी हो गई।

अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में कपाल मोचन मेले में जाने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए ब

अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में कपाल मोचन मेले में जाने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए ब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें