फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल कैंट : इलाज कम, बीमारी का है खतरा ज्यादा

Thu, 17 Oct 2013 05:05 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट सिविल अस्पताल की इमरजेंसी और जच्चा-बच्चा वार्ड में बीमारी का खतरा है। इस दोनों वार्डों के बेड पर बिछाए गए गद्दे गंदगी से भरे हैं, जबकि वार्ड में भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन


इस ओर सिविल अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से आंखें बंद करके बैठा है। इमरजेंसी और जच्चा बच्चा वार्ड की सुविधाएं खुद ही बीमार हैं। सिर्फ एक चादर बिछाकर मरीजों को बेड पर लिटा दिया जाता है।

इमरजेंसी में जहां गंभीर बीमारी या फिर गंभीर रूप से घायल मरीज आते हैं, लेकिन गंदगी से लबरेज इस वार्ड में मरीजों का ईलाज कितना सही तरीके से होगा, इस बात का अंदाजा सफाई व्यवस्था से किया जा सकता है। जच्चा बच्चा वार्ड के गद्दों की हालत भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं दोनों वार्डों में सिर्फ गद्दों ही हालत ऐसी नहीं है, बल्कि वार्ड की हालत भी ऐसी है।

मरीजों को हो सकता है संक्रमण
अस्पताल के दोनों वार्डों की जो स्थिति है, उसे देखकर मरीजों पर खतरा मंडरा है। इमरजेंसी व जच्चा बच्चा वार्ड में मरीज का बेड जिस तरह से हैं, उससे मरीजों को संक्रमण हो सकता है। यह चिकित्सकों की जानकारी में भी है, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं है

निरीक्षण के बाद दिए गए थे सफाई निर्देश
इस अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने के लिए कई बार अधिकारियों, संसदीय सचिव सहित अन्य लोगों ने दौरे भी किए हैं। यहां की व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों को लताड़ भी लगाई, लेकिन इसके बावजूद यहां के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें