अंबाला। छावनी के गांव रौलों स्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में पहला कबड्डी कप हुआ। नेशनल स्टाइल की इस कबड्डी में अंबाला, जींद, यमुनानगर व आसपास के शहरों की करीब 40 टीमों ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की टीमों ने भाग लेकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
समाजसेवी गुरजोत सिंह गुलाटी व एचडीएफ नेत्री चित्रा सरवारा यहां बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई थी। देर शाम तक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
इस बीच एक लड़का व लड़की की कुश्ती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें लड़की ने ओपन चैलेंज कर लड़के को मात दी। इस प्रतियोगिता में सोनीपत व पंजोखरा की टीम ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। जिसमें से पंजोखरा टीम ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोनीपत को हरा जीत हासिल की। निर्णायकमंडल की ओर से पंजोखरा के ही राहुल को बेस्ट रनर का खिताब व पंजाब के तसिबंली से अंकित को बेस्ट कैचर का खिताब देकर सम्मानित किया और उन्हें नकद राशि भी दी गई। मौके पर एडवोकेट सुनील आनंद, विक्की व कुलविंद्र समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।