फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही राह का दामन थाम 175 युवाओं ने नशा छोड़ा

विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर एसपी यमुनानगर व एनजीओ के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
यमुनानगर पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान की हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सराहना की। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल और विभिन्न एनजीओ द्वारा संयुक्त तौर पर चलाए गए अभियान सही राह का फायदा युवाओं को हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि ऐसे ही प्रयास समूचे हरियाणा में होने चाहिए। गृहमंत्री मंगलवार को अपने आवास पर नशा मुक्ति अभियान में काम करने वाले विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। एनजीओ के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान में 22 एनजीओ भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। बैठक में एसपी कमलदीप ने बताया कि अभी तक यमुनानगर के 175 युवक इस मुहिम के साथ जुड़कर नशा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि नशा छोड़ने वाले युवाओं को पुलिस पुन: सही विचारधारा में ला रही है। नशा मुक्ति अभियान में पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों को मिलकर काम करने की जरूरत है। वह जल्द ही विभागों की संयुक्त बैठक लेंगे व पूरी योजना तैयार करवाएंगे, ताकि नशे के जाल से युवाओं को बाहर निकाला जा सके। गौरतलब है कि यमुनानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ सही राह मुहिम छेड़ी हुई है। जिसमें पुलिस एक तरफ जहां नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर, नशा करने वाले युवकों को नशा छुड़वाकर उन्हें सही रास्ते पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें