फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार निवासी गांव हरिगढ़ बोरख थाना पेहवा ने बताया कि वह पिछले चार माह से संजय अस्पताल के निकट परिवार सहित एक मकान में रह रहे हैं। तीन नवंबर को वह परिवार सहित अपने गांव हरिगढ़ गए थे। जाते समय मकान को अच्छी तरह ताला लगाया थे।
विज्ञापन

सतीश के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग सात बजे वह अपने परिवार के साथ वापस आए। उन्होंने देखा कि उनके घर के मुख्य द्वार का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और घर में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। सतीश ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग 4 तोले सोना, 11 तोले चांदी के जेवर व करीब डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें