बहन से मिलने चंडीगढ़ गई महिला के बंद घर से चोरों ने जेवर और नकदी चोरी कर ली। पड़ाव पुलिस को शिकायत में प्रेमो देवी ने बताया कि वह नन्हेड़ा की निवासी है। नौ जनवरी को वह अपनी बहन के पास गांव धनास चंडीगढ़ गई हुई थी।
इसके दो दिन बाद 11 जनवरी की सुबह जब वह अपने घर आई तो बाहर मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद वह कमरा खोलकर अंदर गई तो सामान बिखरा हुआ मिला। लोहे की पेटी में एक छोटा ट्रक रखा था, जिसमें से उसके जेवर दो अंगूठी, दो बाली सोने की छोटी-बड़ी, एक जोड़ी टोपस सोने का व चार जोड़ी चांदी पांव की पाजेब, चार जोड़ी गले की चांदी की चेन, एक हाथ कड़ा चांदी का, चार जोड़ी चुटकी चांदी की, छोटे लड़के के चांदी के कंगन व चार हजार पांच सौ रुपये नकदी गायब मिले। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।