अंबाला छावनी के फॉनिक्स क्लब में कार्यक्रम की जानकारी देते जेसीआई पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
अंबाला। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) अंबाला द्वारा जेसीआई सप्ताह 2025 के उत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जेसीआई अंबाला के अध्यक्ष जेएफएम विभु अरोड़ा ने बताया कि जेसीआई सप्ताह समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़ने, युवाओं को प्रेरित करने और सामुदायिक सेवा के विभिन्न आयामों को छूने का एक विशेष अवसर है। इस वर्ष का थीम युवा शक्ति, समृद्ध भविष्य रखा गया है।
जेसीआई सप्ताह के समन्वयक एवं पूर्व प्रधान जेएफएम रोहित जैन ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह उत्सव समाज सेवा, युवा विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा। कार्यक्रमों के समन्वयक जेसी प्रियंकुश शर्मा ने सभी कार्यक्रमों से जुड़ने का संदेश दिया। इस मौके पर जेसी सोनिया गोयल, जेसीआरटी पूजा महेंद्रू, फर्स्ट लेडी जेसीआरटी दीपाक्षी अरोड़ा, जेसी नमन जैन, प्रो. जेसी विनय गोयल, जेसी अंतेश मित्तल, सचिव जेसी विपिन शर्मा एवं उपाध्यक्ष जेसी चैतन्य महेंद्रू उपस्थित रहे।