फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खतौली स्टेडियम में जेसीबी से करवाई सफाई, क्षतिग्रस्त बॉस्केटबॉल कोर्ट को हटाया

Tue, 02 Dec 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
खतौली ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी स्टेडियम से जर्जर हो रहे बॉस्केटबॉल कोर्ट को जेसीबी के जरिये हटव
विज्ञापन
अंबाला। ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की हालात में सुधार होना शुरू हो गया है। खेल विभाग ने बदहाल हो रहे मैदानों में साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत खतौली मैदान में सोमवार को जेसीबी के जरिये सफाई करवाकर की गई। अमर उजाला में 30 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित मैदान की बदहाली के समाचार के बाद हरकत में आकर खेल विभाग के कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने निर्देश जारी किए थे। खतौली मैदान इंचार्ज जूडो कोच अशोक व अन्य टीम के जरिये मैदान में साफ सफाई करवाई। साथ ही इंडोर खेलों के लिए बने कमरों की भी हल्की मरम्मत करवाई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के पास खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए 2013 में ही आए 38 लाख का स्पेशल बजट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। ताकि जल्द से जल्द स्टेडियम का सुधार करवाया जा सके। अमर उजाला के संवाददाता मैदान में पहुंचे तो थे ब्लॉक-2 में पड़ने वाले खतौली राजीव गांधी खेल परिसर के हालात बेहद खराब मिले थे। स्टेडियम का मुख्य द्वार पर गेट ही नहीं है। जगह- जगह से खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। यहां पर बनाए गए बॉस्केट बॉल कोट व फुटबाल के पोल भी जंग खाए हुए हैं। फुटबॉल पोल का जाल तक गायब था।

खतौली ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी स्टेडियम से जर्जर हो रहे बॉस्केटबॉल कोर्ट को जेसीबी के जरिये हटव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें