फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के खिलाफ किया रोष मार्च

Thu, 25 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उन्होंने ज्ञापन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण आंदोलन की आड़ में बनाए गए इस माहौल को प्रदेश में लठतंत्र के बल पर लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसे तख्ता पलट का प्रयास करार दिया गया। इससे पूर्व लोगों ने स्थानीय अनाज मंडी में बैठक कर दंगे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन

लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में जिन व्यापारियों, दुकानदारों व आम लोगों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों व घरों को नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत प्रभाव से मुआवजा दिया जाए। आगजनी, लूटपाट, दंगा और हत्या के उपद्रवियों और उनके नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की जाए। इन दंगों में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को पचास लाख रुपये मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी देने, भविष्य में व्यापारियों व दुकानदारों के जानमाल की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने तथा जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी में कोताही व लापरवाही बरती है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग भी की गई। 
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश के पिछड़े वर्ग के 27 व दलितों के 22.5 प्रतिशत आरक्षण में कोई छेड़छाड़ न की जाए। रोष मार्च को देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। एक बार तो प्रशासन ने बैठक स्थल पर ही पहुंच कर ज्ञापन लेने का संदेश भी भिजवाया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की इस पेशकश को ठुकराते हुए रोष मार्च करने की बात कही। थाना प्रभारी नारायणगढ़ व शहजादपुर दल बल के साथ रोष मार्च के साथ-साथ चले। वहीं बाहर से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इस अवसर पर राजपाल राणा, सुरेंद्र सैनी, पवन कुमार, गरीबनाथ, विश्वमित्र, गुलशन सैनी, सतीश शर्मा, श्याम लाल गुगार, रविंद्र, महिंद्र सिंह, राकेश बिंदल, अमरीक सिंह, अशोक कुमार, हुक्म चंद, कपिल शर्मा, विकास, रिंकू, हमीर सिंह, सुखदेव, राम कुमार, सोमचंद, रामशरण, जोगिंद्र सिंह, विनोद कुमार, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज से मिले रोहतक के कारोबारी, लगाई गुहार 
अंबाला सिटी। बुधवार को रोहतक से आए कुछ कारोबारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज के कैंट स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कारोबारियों ने अपनी बर्बादी के बारे में बताया और सरकार से राहत की गुहार लगाई। उल्लेखनीय है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में कारोबारियों का जबरदस्त नुकसान हुआ। दंगाइयों ने इस दौरान जहां आगजनी की, वहीं कारोबारियों के प्रतिष्ठान जला डाले। इसी कारण से कई कारोबारी पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं और सरकार की ओर उम्मीदें लगाए बैठे हैं। इसके चलते रोहतक में गत दिवस प्रदेश के सीएम एमएल खट्टर व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी कारोबारियों ने खरी खरी सुनाई। 
बुधवार को रोहतक से कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कैंट स्थित विज के आवास पर मंत्री से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कैसे दंगाइयों ने उनके कारोबार को बर्बाद कर डाला। दंगाइयों ने जहां प्रतिष्ठानों को लूटा, वहीं आग लगाकर प्रतिष्ठान जला डाले। इसी के चलते कारोबारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं और जीवन भर की पूंजी अपनी आंखों के सामने लुटते देखते रहे। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि कारोबारियों के साथ सरकार है और उनको मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें