फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जसविंद्र बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन

Fri, 26 Sep 2025 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अंबाला सिटी में जसविंद्र सिंह को मार्केट कमेटी का चेयरमैन और गुलशन कालड़ा को उप चेयरमैन नियुक्त किया गया है। लगभग पांच वर्ष बाद यह नियुक्ति हुई है। इससे कमेटी के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जसविंद्र सिंह मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उगाड़ा गांव के रहने वाले जसविंद्र सिंह को राज्य सरकार ने अंबाला सिटी मार्केट कमेटी में चेयरमैन नियुक्त किया है। इसी तरह गुलशन कालड़ा उप चेयरमैन बनाए गए हैं। अब चेयरमैन व उप चेयरमैन मिलने पर मार्केट कमेटी के कार्यों को गति मिलेगी। 7 जुलाई 2020 में मार्केट कमेटी चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो गया था। अब करीब पांच वर्ष बाद दोबारा सरकार ने चेयरमैन नियुक्त किया है।
विज्ञापन

वह मार्केट कमेटी में चेयरमैन कर्मचारियों के वेतन, बिल, मंडी अधिकारियों और आढ़तियों से तालमेल के साथ नई सब्जी मंडी व घासमंडी के कार्यों को भी देखेंगे। मार्केट कमेटी में एसडीएम प्रशासक होते हैं। अब चेयरमैन मार्केट कमेटी की व्यवस्थाओं को देखेंगे। वहीं, जसविंद्र सिंह की पत्नी सरपंच बनी थी। सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने पूरे गांव को आदर्श गांव बनाया था। इसके लिए गांव को सरकार की ओर से पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यही नहीं गांव में लाइब्रेरी और सीसीटीवी भी लगाए गए थे। उगाड़ा गांव सफाई में भी अन्य गांव से आगे है। गांव में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी शुरू की गई थी। दोनों पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें