फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईटीआई चौक का 24.47 लाख से होगा पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
जीटी रोड ​स्थित आईटीआई चौक। संवाद
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित शहर के सबसे व्यस्त आईटीआई चौक का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम चौक को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित करेगा, जिसमें रोड मार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और आमजन के लिए सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इस पर करीब 24.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

योजना के तहत इस चौक की सड़क पर नई रोड मार्किंग की जाएगी, ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा और सौंदर्यपरक बनाने के लिए कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी। इन कलाकृतियों में करनाल के इतिहास और महान व्यक्तित्वों को दर्शाया जाएगा, जिससे शहर की पहचान भी मजबूत होगी।

दिनभर लगता है जाम
चंडीगढ़ की ओर से आते हुए बलड़ी बाईपास के बाद आईटीआई चौक दूसरा प्रमुख जंक्शन है। यहां से एनडीआरआई, लघु सचिवालय, अस्पतालों और तीन शिक्षण संस्थानों की ओर रास्ता निकलता है। दूसरी ओर कुंजपुरा और उत्तर प्रदेश की दिशा में जाने वाले वाहन भी इसी चौक से गुजरते हैं। भारी ट्रैफिक के बावजूद यहां रोड मार्किंग मिट चुकी है और ट्रैफिक लाइटें भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रहीं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी राहत
इस चौक पर बसों का भी ठहराव होता है। परियोजना में बस और अन्य वाहनों के इंतजार में खड़े रहने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे रोजाना आने-जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

आईटीआई महत्वपूर्ण चौक-
एनएच-44 से शहर का प्रमुख कनेक्शन।
एनडीआरआई, लघु सचिवालय और अस्पतालों का रास्ता।
तीन शिक्षण संस्थानों का मुख्य मार्ग।
कुंजपुरा व यूपी की ओर जाने का प्रवेश द्वार।
आईटीआई चौक को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार विकसित करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसी माह के अंत तक काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रियंका सैनी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें