फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैफिक मुलाजिमों को अब बॉडी-वॉर्न कैमरा वर्दी पर लगाना अनिवार्य

Fri, 06 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अमर उजाला में 25 जनवरी को प्रका​शित समाचार
विज्ञापन
अंबाला। ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों को अब ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अपनी वर्दी पर बॉडी-वॉर्न कैमरा लगाना अनिवार्य हो गया है। यह निर्देश अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने वीरवार समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के व्यवहार में शालीनता आएगी व किसी भी विवाद की स्थिति में सटीक साक्ष्य उपलब्ध होंगे। वर्दी से कैमरे गायब होने का समाचार अमर उजाला ने 25 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभाग ने इस पर संज्ञान लिया है। समीक्षा बैठक सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात व्यवस्था को हाई-टेक बनाने के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी की जद में होंगे नेशनल हाईवे, लगेंगे सूचना बोर्ड
आईजी पंकज नैन ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे न केवल चालू रहने चाहिए बल्कि उनकी निगरानी भी प्रभावी होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि सड़कों पर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को पता रहे कि वह कैमरे की निगरानी में हैं। शहर के भीतर यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए आईजी ने लाल बत्ती तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑनलाइन चालान प्रणाली का पूरी तरह उपयोग किया जाए ताकि उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को तुरंत सबक मिल सके।
एक्सीडेंट हॉट स्पॉट पर होगा सुधार
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आईजी ने उन स्थानों ब्लैक स्पॉट व हॉट स्पॉट की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां हादसे ज्यादा होती हैं। उन्होंने परिवहन विभाग आरटीओ के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर इन खामियों को दूर करने पर जोर दिया ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें