फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शोर मचाने पर पर्स छोड़ भागे बदमाश

Fri, 06 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित सुभाष पार्क की ट्रैफिक लाइट पर दो बदमाशोें ने एक महिला को कार से तेल निकलने की बात कहकर बातों में उलझाया। इतने में एक ने महिला की मदद के लिए कार के आगे का बोनट खोलकर चैक करने लगा। इतने में दूसरे ने कार से पर्स निकाल लिया। महिला ने पर्स गायब देख शोर मचा दिया और राहगीरों के पीछे पड़ते ही दोनों पर्स फेंककर भाग गए। अंबाला कैंट थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। युवकों की तलाश के लिए अंबाला कैंट के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें