फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी कराएगा ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 8 रात 9 दिन के खर्च करने होंगे 8505 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ज्योतिर्लिंग और अन्य पर्यटन स्थलों के लिए अगस्त माह में विशेष यात्रा ट्रेन चलाने जा रहा है। 10 अगस्त से यात्रा शुरू होगी, जोकि 18 अगस्त तक चलेगी। 8 रात और 9 दिन के लिए यात्रियों को प्रति व्यक्ति 8505 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी मूल्य के तहत यात्रियों के ठहरने, भोजन और स्थानीय यात्राओं का प्रबंध भी आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि यह टूरिस्ट ट्रेन 10 अगस्त को प्रात: 5 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर बठिंडा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर व जयपुर में ठहराव कर अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, साबरमती आश्रम, द्वारकाधीश, नागेश्वर, सोमनाथ के अलावा प्रसिद्ध स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करवाएगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी व स्लीपर कोच की व्यवस्था होगी। ट्रेन में 8 रात्रि व 9 दिन की यात्रा के लिये थर्ड ऐसी के लिये 14 हजार 175 रुपये व स्लीपर के लिए 8 हजार 505 रुपये चुकाने होंगे। इसमें गैर वातानुकूलित सड़क परिवहन, शाकाहारी भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, यात्रा अनुरक्षक और निजी सुरक्षा व्यवस्था को पैकेज में शामिल किया गया है। यात्रियों को अपना निजी इस्तेमाल का सामान एवं दवाई आदि साथ ले जाना होगा। कोविड-19 की भारत सरकार द्वारा उल्लेखित सभी सावधानियों को यात्रा में ध्यान रखा जाएगा। यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए फेस मास्क, आरोग्य सेतु एप अनिवार्य होगा। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू डाट आईआरसीटीसी टूरिज्म डॉट कॉम पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें