फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ की जांच आईजी को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर बुधवार को प्रदेशभर से आए फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। गृहमंत्री विज ने व्यस्तताओं के बावजूद सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री के समक्ष सिटी निवासी गौरव शर्मा ने महिला थाना एसएचओ के खिलाफ शिकायत दी, गृहमंत्री विज ने मामले की जांच आईजी अंबाला को करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार शाहाबाद निवासी गौरव कवात्रा ने कबूतरबाजी मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत पर मंत्री विज ने एसपी कुरुक्षेत्र को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। साथ ही दस दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा। पानीपत निवासी दीपिका ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग की, जिस पर एसआईटी गठित कर पुन: जांच के निर्देश एसपी पानीपत को दिए। इसके अलावा यमुनानगर निवासी दीनानाथ ने धोखाधड़ी के मामले की शिकायत दी। उसने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। गृहमंत्री ने यमुनानगर एसपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
छात्राओं ने की मेडिकल पढ़ाई पूरी करने की मांग
विभिन्न क्षेत्रों से आई मेडिकल छात्रा आकांक्षा, यशांक, रिद्धि, हरजीवन, विमलदीप कौर व अन्य ने गृहमंत्री विज को बताया कि वह चीन में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कोरोना की वजह से वह पढ़ाई बीच में छोड़कर देश लौट आई थी। छात्राओं ने मेडिकल पढ़ाई देश में ही आगे जारी करने की मांग रखी। गृहमंत्री ने मामले में मेडिकल एजूकेशन के प्रमुख सचिव को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सुना
मंत्री विज ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिए गए संबोधन को टीवी पर सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें