फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लापारवाही मामले की जांच शुरू, पोस्ट प्रभारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आरपीएफ की हवालात से चोर के भागने के मामले में लापरवाही को लेकर विभागीय जांच शुरू हो गई है । दूसरी तरफ आरपीएफ पोस्ट पर नए प्रभारी की तैनाती कर दी गई है जोकि आगामी आदेशों तक पोस्ट की व्यवस्थाएं संभालेंगे।
विज्ञापन

दरअसल बीते शनिवार रात को आरपीएफ ने एक चोर को पकड़ा था और उसे पोस्ट की हवालात में बंद किया था। रात लगभग एक बजे चोर ने पोस्ट पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल को बीड़ी पीने को लेकर चकमा दे दिया और वो हवालात के खुले दरवाजे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया। मामला जब आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद खान और ड्यूटी एसआई बिजेंद्र सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत टीम का गठन कर छापामारी शुरू कर दी और कड़ी मशक्कत के बाद चोर को पकड़ लिया, हालांकि इस दौरान वो काम में इतने व्यस्त हो गए कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक नही पहुंचा सके, बस ये ही लापरवाही पोस्ट प्रभारी जावेद खान और एसआई के गले की फांस बन गए और इसके लिए आरपीएफ आईजी ने पोस्ट प्रभारी जावेद खान, एसआई बिजेंद्र सिंह और कांस्टेबल अमित को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं यह मामला अब चर्चा का विषय भी बना हुआ है क्योंकि हवालात से भागे चोर को पकड़ने के लिए जहां आरपीएफ प्रभारी की सराहना होनी चाहिए थी, वहीं उसके खिलाफ ही निलंबन की कार्रवाई कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें