फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय भ्रूण लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश, डॉ. सहित दो फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में चल रहे अंतर्राज्यीय लिंग भ्रूण जांच केंद्र का पर्दाफाश किया है। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान शैली नर्सिंग होम के संचालक डॉ. ईश्वरदास शैली और अन्य दलाल को मौके पर धर दबोचा। सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ था। जांच के दौरान एक दलाल से 16 हजार रुपये की रिकवरी भी टीम ने मौके पर ही कर ली। एक सप्ताह के भीतर पंजाब में अंबाला स्वास्थ्य विभाग की यह दूसरी छापामार थी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के खरड़ में कार्रवाई करते हुए एक दलाल को काबू किया था।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में अंतर्राज्यीय लिंग-भ्रूण जांच केंद्र चल रहा है। मामले की जांच के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। टीम में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय वर्मा और डॉ. हितार्थ मारकंडेय भी शामिल थी। इसके बाद गर्भवती महिला को तैयार किया गया। गर्भवती महिला ने दलाल से संपर्क साधा और सौदा 30 हजार रुपये में तय हो गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिला को एक कार में बिठाकर पंजाब के फतेहगढ़ के लिए रवाना कर दिया। उसके पीछे अलग-अलग गाड़ियों में अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लग गई। गर्भवती महिला को सरहिंद में सुरेंद्र नाम का दलाल मिला। उसने महिला से रुपये ले लिए और उसके साथ आगे चल दिए। उन्हें बसी रोड स्थित शैली नर्सिंग होम में ले गए। जैसे ही महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ तो उसने टीम को आगाह कर दिया। महिला को बताया गया कि पेट में बेटी पल रही है। इसके बाद टीम ने मौके पर ही सुरेंद्र को काबू कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने किसी भी आरोपी पर केस दर्ज नहीं किया था। डॉ. ईश्वर शैली से भी पूछताछ की जा रही थी।
इस तरह मिली अनियमितताएं
महिला का अल्ट्रासाउंड करने से पहले डॉ. ने एफ फार्म नहीं भरा था। जब उनसे टीम ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मैंने किसी का कोई अल्ट्रासाउंड नहीं किया जबकि गर्भवती महिला बता चुकी थी कि इन्हीं डॉ. ने अल्ट्रासाउंड किया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. विजय वर्मा ने आरोपी डॉक्टर की मशीन की जांच की तो उसमें एक इमेज मिली। इस इमेज में भ्रूण का लिंग साफ नजर आ रहा था। यह इमेज रविवार दिनांक 11 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे ली गई थी। इतना ही नहीं जब डॉ. का रिकॉर्ड चेक किया गया तो 10 जुलाई को एक एफ फार्म भरा हुआ पाया गया लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन में उसकी इमेज सेव नहीं थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने इमेज सेव न करने का कारण पूछा तो डॉ. संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

पंजाब की टीम भी मौके पर पहुंची
पंजाब में पहुंचने के बाद अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल सर्जन फतेहगढ़ साहिब और वहां के डीसी को सूचना दे दी थी। डीसी ने पंजाब की पुलिस को मौके पर भेजा। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ साहिब के जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. कर्ण भी मौके पर पहुंच गए थे।
हमें सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में अंतर्राज्यीय लिंग भ्रूण जांच गिरोह चल रहा है। उसी की जांच के लिए हम यहां पहुंचे थे। सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ था। 16 हजार रुपये दलाल सुरेंद्र से मिल गए हैं बाकी पुलिस रिकवर करेगी। डॉ. शैली के रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। उनके खिलाफ भी हमने शिकायत दी है। -डॉ. बलविंद्र कौर, उपसिविल सर्जन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें