फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घसीटपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के घसीटपुर स्थित 20 एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में न्यू टैगोर गार्डन निवासी
विज्ञापन

15 वर्षीय अंशु की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि अंशु कॉलोनी के दो बच्चों के संग नहाने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचा था। दीवार फांदकर दाखिल हुए बच्चे जैसे ही नहाने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें देख लिया। इतने में अंशु ने 16 फीट गहरी जगह पर छलांग लगा दी और डूब गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया और करीब पंद्रह मिनट के बीच गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अंशु को बाहर निकाला। मौके पर प्राथमिक उपचार दिया लेकिन बच्चा मृत हो चुका था। दूसरे बच्चों से पूछने पर अंशु के परिजनों तक पहुंचा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में परिजन देररात तक विलाप करते नजर आए। इलाका पुलिस का कहना था कि बच्चे का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बता दें कि 20 एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पूरे छावनी में पेयजल की सप्लाई होती है। मृतक के पिता विक्की ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और अंशु सबसे बड़ा था। वह साइंस का काम सीख रहा था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह कॉलोनी के ही दो बच्चों के संग घूमने के लिए चला गया था। बाद में सूचना मिली थी अंशु की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चे के डूबने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-देवेंद्र, थाना प्रभारी पड़ाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें