फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों के दिल्ली कूच के चलते इंटरनेट बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शंभू सीमा के आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इस कारण स्थानीय गांववासियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तो रूट डायवर्ट होने के कारण पंजाब जाने वाले वाहन चालक गांवों से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण गांव में वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण वह अपने काम नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदार पेटीएम और गूगल पे नहीं चला पा रहे हैं। इसके कारण लेनदेन बंद है। इसके अलावा छावनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसका भाई सद्दोपुर स्थित अस्पताल में भर्ती है अब अस्पताल में उसके मोबाइल पर बार बार इंटरनेट बंद होने के मैसेज आ रहे हैं। जिससे वह लोग परेशान है।


फोटो: 45
दुकानदारी हो रही प्रभावित
लालचंद ने बताया कि उनकी करियाना की दुकान है। इंटरनेट बंद होने से दुकानदारी का काम प्रभावित हो रहा है। लोग सामान लेने आते हैं। वह नकदी जेब में नहीं रखते है, अब वह पेमेंट नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो: 46
मोबाइल बंद हैं
देवी नगर गांव के निवासी मोहित ने बताया कि इंटरनेट बंद होने के कारण मोबाइल नहीं चल रहे हैं। सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी हो गई है। गांव में वाईफाई तलाशने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं गांव से सारा दिन वाहन गुजरते रहते है इस कारण जाम लगा रहता है ओर धूल मिट्टी भी उड़ती रहती है।
फोटो: 47
बच्चों का स्कूल का काम नहीं पता चलता
जसबिंदर ने बताया कि हमारे यहां पर कई गांव हैं सभी गांव में इंटरनेट की सेवा पिछले कई दिनों से बंद है। इस कारण मोबाइल पर व्हाटसएप नहीं चल रहा है पता नहीं चलता की शिक्षक ने बच्चों का क्या काम भेजा है।
फोटो: 48

दर्जनभर गांव के लोग हो रहे परेशान
सरबजोत ने बताया कि जबसे किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया है तब से सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दर्जन भर गांव हैं। इनमें इंटरनेट बंद है इन गांव के अधिकतर लोग और बच्चे परेशान हो रहे है वह पढा़ई भी नहीं कर पा रहे हैं।
फोटो: 49
काम हो रहा प्रभावित
रामकुमार ने बताया कि उसकी चाय की दुकान है। कई ग्राहक चाय पीने आते है उनके पास कैश नहीं होता तो वह पेटीएम करते हैं। अब वह पेटीएम भी नहीं करवा पा रहे हैं, इससे उनका काम प्रभावित हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें