अंबाला सिटी। नगर निगम में आयुक्त सचिन गुप्ता ने नगर निगम अंबाला शहर, नगर परिषद अंबाला सदर, नगर पालिका बराड़ा, नगर पालिका नारायणगढ़ के सभी उच्च अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के लिए समीक्षा बैठक की।
आयुक्त नगर निगम की ओर से अंबाला शहर में महावीर पार्क के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है कि जल्द कार्य पूरा करें। इसके साथ ही नौरंगराय तालाब में ग्रिल का कार्य जल्द करने के लिए कहा गया और बाल भवन के कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही अंबाला शहर और अंबाला सदर के पार्कों के सुंदरीकरण और इनमें स्पोर्ट्स ग्राउंड बनाने के लिए साइट प्लान बारे चर्चा की गई।
आयुक्त नगर निगम की ओर से अंबाला शहर के डडियाना गांव में सामुदायिक केंद्र बनाने का साइट प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। अंबाला शहर व अंबाला सदर में सभी सामुदायिक केंद्र में एसी व सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए गए। गुरु गोबिंद सिंह लाइब्रेरी में एसी लगवाया जाए व बुक की जरूरतों को पूरा किया जाए। इन पार्कों में जिम लगवाई जानी है, उन पार्कों में जिम का कार्य जल्द पूरा किया जाए। शहर में बस क्यू शेल्टर व जहां भी डिजिटल स्क्रीन लगाई जानी है। आमजन से राय लेकर सुभाष पार्क को और बेहतर बनाएं। नंदीशाला बनाने के काम में तेजी लाएं। अंबाला सदर में दशहरा ग्राउंड की सफाई करवाई जाए।
अवैध होर्डिंग पर दर्ज हो एफआईआर
नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि विभागों के प्रभारी को भी पत्र जारी किए जाएं कि वह अपना प्रतिनिधि भेजकर अपनी विभाग की सरकारी संपत्ति को स्वयं सत्यापन करवाएं व अपना संपत्ति कर जमा करवाएं। इसके साथ ही अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।