फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: असुरक्षित इमारतों की शिकायत पर 48 घंटे में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ट्विनसिटी में पुरानी, जर्जर इमारतों और बिना अनुमति के हो रहे अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। निगम प्रशासन ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर नागरिक किसी भी असुरक्षित या अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सिंह सहरावत के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्र के हिसाब से मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसमें नगर निगम अंबाला का मोबाइल नंबर
7015631924, नगर परिषद अंबाला सदर 9468435350, नगर पालिका बराड़ा 9315807001 और नगर पालिका नारायणगढ़ का मोबाइल नंबर 9466934699 जारी किया गया है।

ट्विनसिटी के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी हादसे या अनहोनी से बचने के लिए अपने आसपास मौजूद असुरक्षित इमारतों व अवैध निर्माणों की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर साझा करें ताकि समय राहत कार्रवाई की जा सके।
- वीरेंद्र सिंह सहरावत, जिला नगर आयुक्त, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें