फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 50 वर्षों से महिलाओं के सशिक्तकरण में जुटा इनर व्हील क्लब

विज्ञापन
अंबाला के इन्नरव्हील क्लब की पदा​धिकारियों को सर्वाइकल कैंसर के लिए आ​र्थिक मदद देते गणमान्य। क
विज्ञापन
हमारी संस्था-
विज्ञापन

- युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया रहा रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। इनर व्हील क्लब महिला सशिक्तकरण की पहचान बन रहा है। यह क्लब सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नारी स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए भी क्लब की तरफ से अभियान चलाए जा रहे हैं। क्लब की सदस्य जरूरतमंदों की आर्थिक मदद कर रही हैं। इसी कड़ी में क्लब को निर्मल अग्रवाल ने स्नेह स्पर्श के सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान के लिए एक लाख रुपये का योगदान दिया। यह योगदान न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, मानवीय दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त प्रतीक भी है।
इनर व्हील क्लब की प्रधान सुशीला मलिक ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पहले क्लब का गठन किया गया था। इस दौरान क्लब में पांच महिला सदस्य होती थीं लेकिन क्लब का दायरा जैसे-जैसे बढ़ता गया, वैसे-वैसे सदस्या भी बढ़ती गई। मौजूदा समय में लगभग 50 के करीब सदस्य क्लब में शामिल हैं, लेकिन इनमें से 20 सदस्य आर्थिक और शारीरिक तौर पर क्लब के प्रत्येक कार्यक्रम में योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर में योगदान
क्लब की सचिव रमन ने बताया कि क्लब सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति संवेदनशील है। बालिकाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आज समय की अत्यंत आवश्यकता है। स्नेह स्पर्श द्वारा संचालित यह अभियान समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अनेक बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है। क्लब की खजांची सुनीता वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर ऑरेंज कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता रैली और क्षेत्र स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति क्लब अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।
विज्ञापन

महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
क्लब की आईएसओ राखी सिंगला व एडिटर नीलम ठुकराल ने बताया कि जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में भी सहयोग किया जाता है। इसके अलावा स्कूल में भी अभियान चलाकर बच्चों को कॉपी सहित अन्य स्टेशनरी का सामान दिया जाता है। क्लब 27 वर्षों से सिलाई केंद्र का संचालन कर रहा है। यहां युवतियों और और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें