फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो 16 तारीख को एचपीएससी का घेराव करेगी:-प्रकाश भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा में नौकरियों की भर्ती से संबंधित हुई परीक्षाओं के लीक होने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इनेलो ने 16 दिसंबर को एचपीएससी का घेराव करने का फैसला लिया है। शनिवार को हुई इनेलो की बैठक में कार्यकर्ताओं से घेराव में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह के निवास पर जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती जी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मौजूदा गठबंधन सरकार से प्रदेश का प्रत्येक वर्ग दुखी व परेशान हैं। बेरोजगारी में हरियाणा को नंबर वन बनाने वालों ने अब पेपर लीक मामलों में भी प्रदेश को नंबर वन बना दिया है। एचपीएससी का घेराव करने के 16 दिसंबर के कार्यक्रम बारे कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगते हुए उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से अधिकतम संख्या में पहुंचने की बात की। इस दौरान हलका अनुसार 200 कार्यकर्ताओं के रोष मार्च में शामिल होने को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी ने कहा कि मौजूदा सरकार में अनगिनत घोटाले हो चुके हैं, लेकिन किसी भी घोटाले की जांच न तो किसी मुकाम पर पहुंची और न ही उसे सार्वजनिक किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल रोलां, राजा राम, तेजपाल शर्मा पतरेडी,डॉ रामनाथ शर्मा, चरनजीत मोहड़ी, जसविंदर स्कराओं,भूप सिंह गुज्जर, निर्मल सिंह, मनजीत सिंह पंजोखरा साहिब, मेहर सिंह जाट, लकी नगोली,सुखप्रीत सिंह सेठी, इकबाल बाजवा,धर्मपाल, जसविंदर,स्कराओं,अशोक धवन, पुष्पा सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें