संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। इंडियन नेशनल लोकदल हलका अंबाला शहर इकाई के पदाधिकारियों ने नई अनाज मंडी दौरा कर मंडी की व्यवस्था का जायजा लिया। इनेलो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सचिव मार्केट कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
हल्का अध्यक्ष चरणजीत मोहड़ा ने कहा कि सरकारी अधिकारी और मिलर्स अधिक नमी और गुणवत्ता मानकों में कमी का बहाना बनाकर किसानों को जबरन एमएसपी से 200 से 300 प्रति क्विंटल कम दामों पर फसल बेचने के लिए मजबूर कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो इनेलो की ओर से आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस दौरान अमनदीप केसरी, जसविंद्र, बलजिंद्र, अंग्रेज सिंह व अन्य मौजूद रहे।