फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वैदिक गणित के व्यावहारिक प्रयोग की दी जानकारी

Thu, 09 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में वैदिक गणित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। वैदिक गणित की विभिन्न तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रथम, कर्ण द्वितीय व दशमीत तृतीय, मानसी व सिमरन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डा. ज्योति सौरोत ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को भाषण कला की विभिन्न विशेषताओं से अवगत करवाया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि वैदिक गणित न केवल हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान-परंपरा का अमूल्य हिस्सा है, बल्कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए समय प्रबंधन और समस्या समाधान के लिए क्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें