फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा वक्फ बोर्ड मुख्यालय में मनाया स्वतंत्रता-दिवस

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित हरियाणा वक्फ बोर्ड मुख्यालय पर समारोह में मौजूद गणमान्य व बच्चे। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी स्थित हरियाणा वक्फ बोर्ड मुख्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक व पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने शिरकत कर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के इंचार्ज अयाज महमूद, वक्फ बोर्ड से इंचार्ज दीन मोहम्मद, वेलफेयर अधिकारी मुबारक, मौलाना असगर हुसैन, इकबाल खान, जियाउर्रहमान आदि के अलावा वक्फ के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें