बजाजा बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम के साथ अभद्रता व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद अंबाला सदर कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 24 नवंबर को नगर परिषद को अनुभव रस्तोगी ने शिकायत दर्ज करवाई कि बजाजा बाजार में उसकी श्रीकृष्णा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। इस दुकान के सामने एक महिला ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इस शिकायत के दो दिन बाद 26 नवंबर को नगर परिषद की टीम बजाजा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान महिला ने सरकारी कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार किया और सरकारी काम में बाधा डाली। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।