फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: त्रिवार्षिक चुनाव में इंद्रजीत सिंह बने शाखा प्रधान

विज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव में चुने गए पदा​धिका - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जन स्वास्थ्य अंबाला शहर शाखा का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। यह चुनाव मॉडल टाउन स्थित एसटीपी परिसर में संपन्न हुआ। यह चुनाव राज्य कोषाध्यक्ष बलराज सिंह राणा और राज्य उप-प्रधान सतविंदर सिंह की देखरेख में पूर्ण किया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार, सरदार इंद्रजीत सिंह को शाखा प्रधान, सुरिंदर सैनी को महासचिव और माम चंद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, देश राज चेयरमैन, बहादुर सिंह वरिष्ठ उप-प्रधान तथा राम मूर्ति, राजीव सैनी व कपिल शर्मा को उप-प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

संगठन की नई बॉडी में सुरिंदर कुमार व अशोक कुमार को उप-कोषाध्यक्ष, निर्मलजीत कौर को ऑडिटर और धर्मेंद्र वर्मा को मुख्य संगठन सचिव चुना गया। प्रेस सचिव के रूप में गुरमेल सिंह रिंकू व दीपक गर्ग तथा प्रचार सचिव के लिए अजय सैनी, अवतार सिंह खालसा व गुलशन कुमार का चयन हुआ। कार्यकारिणी में कृष्ण लाल, सन्नी, जय सिंह और लखवीर सिंह सहित अन्य सदस्यों को शामिल कर संगठन को मजबूती प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें