फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन में युवक को भुजिया खिलाई फिर सोने की अंगूठी और बैग ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जम्मूतवी-संभलपुरी एक्सप्रेस में जहरखुरानी की घटना हो गई। घटना को एक अज्ञात व्यक्ति ने अंजाम दिया। आरोपी ने बेहोशी का फायदा उठाते हुए यात्री का बैग व मोबाइल चोरी कर लिया और उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी भी उतार ली।
ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर पीड़ित यात्री ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह गायब हो गया। अमृतसर जीआरपी से प्राप्त शिकायत के आधार पर अब अंबाला जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। विक्रमजीत ने बताया कि वह चार नवंबर को ट्रेन नंबर 18310 जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस में अमृतसर से दिल्ली जाने के लिए जनरल कोच में सवार हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुआ और उसके साथ बातें करने लगा। उसने बातों में उलझाकर उन्हें भुजिया खाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे खाते ही उसकी आंखें बंद हो गई और इस दौरान आरोपी उसका सामान लेकर अंबाला कैंट स्टेशन पर उतर गया। होश आने के बाद सह यात्रियों से जब बैग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उनका बैग लेकर नीचे उतर गया है तो वह भी उसे पकड़ने के लिए नीचे उतरे, लेकिन ट्रेन चल पड़ी तो वह वापस कोच में चढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें