फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपी काबू व नाबालिग को भी लिया पुलिस संरक्षण में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। धरे गए आरोपियों में एक बालिग है, जबकि दूसरा नाबालिग है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना बलदेव नगर क्षेत्र वीटा मिल्क बूथ प्रेमनगर के पास सोमवार को किराना की दुकान पर सामान खरीदने आये युवक मानव की हत्या कर दी गई थी। वारदात को स्कूली छात्रों ने अंजाम दिया था, जो सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई थी। मामले में मृतक के मामा राजेश कुमार की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छापामारी कर रही थी। सीआईए-1 अंबाला और थाना बलदेव नगर की संयुक्त टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार चाकू से हमला करने वाला आरोपी नाबालिग है, जबकि उसके साथ दूसरा आरोपी आदित्य निवासी प्रेमनगर बालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को कोर्ट में पेश कर बूस्टर होम करनाल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी आदित्य को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें