फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ट्रैक में मिले फाैजी के शव मामले में 10 दिन बाद भी नहीं मिला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लांस हवलदार पवन शंकर का शाहपुर रेलवे ट्रैक के निकट मिले शव मामले में पुलिस 10 दिन बाद भी मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा एजेंसियां अभी भी साइबर सेल की मदद से फोन की तलाश में जुटी है, जिससे मृतक पवन की पत्नी पर एक दिन पहले मैसेज गया था कि मैंने आपके पति को खुदा के पास पहुंचा दिया है। पाकिस्तान जिंदाबाद, इंडिया आर्मी को जो करना है वो कर ले, बचा को अपने सैनिक को। वहीं, हादसे का सीन री-क्रिएट करने के बाद भी फोरेंसिक एक्सपर्ट भी कोई ठोस सुराग नहीं दे सके थे, जिससे स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाए। ऐसे में पुलिस को पोस्टमार्टम के बाद लैब में भेजी गई विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
उधर, खाते खंगालने पर 15 लाख रुपये के लोन की बात हुई थी। उसमें भी अभी पुलिस यह नहीं पता कर पाई है कि आखिर क्यूं लोन लिया था और किसी-किसी दिया। तमाम सवालों की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि अभी तक फोन नहीं मिल पाया है। विसरा रिपोर्ट भी आनी अभी बाकी है। खातों से जुड़ी कुछ जानकारी अभी आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला



बता दें कि लांस हवलदार पवन शंकर 6 सितंबर को मंदिर जाने के लिए निकला था और उसके बाद घर नहीं लौटा था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित भोगनीपुर के कैलई गांव का रहने वाला था और मई 2022 से अंबाला आर्मी की 40 आर्टिलरी डिविजन सिग्नल रेजिमेंट यूनिट में तैनात था। पड़ाव थाना पुलिस ने लांस हवलदार की यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बुधवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर पवन शंकर के नंबर से उसकी पत्नी के पास मैसेज आया था। अगले दिन ट्रेन की पटरी के पास पवन शंकर का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें