फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कबड्डी में चेनत की टीम ने अमन कुचराना व सौंगल ने गेबीनगर को दी मात

Sat, 12 Sep 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। गांव सिरसल के राजकीय स्कूल में हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। देर रात तक प्रतियोगिता के मुकाबले चले। शुरुआती मुकाबलों में चेनत की टीम ने अमन कुचराना, सौंगल ने गेबीनगर और सुरेवाला ने कुराड़ की टीम को हराया। परमजीतपुरा पंजाब ने लाखू बूवाना को मात दी।
वहीं, डोहाना खेड़ा की टीम ने काकौत को हराकर अगले चरण में जगह बनाई। मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और कबड्डी प्रेमी पहुंचे। देर रात तक मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सुबह तक होने की संभावना है। प्रतियोगिता का आयोजन गांव के दिवंगत विशाल और दिवंगत अरुण की स्मृति में विदेशों में रहने वाले युवाओं की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

-
विधायक और डीएसपी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में डीएसपी सुशील प्रकाश और समाजसेवी रणबीर लोहान मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। खेलों से भी खिलाड़ी गांव ही नहीं देश में नाम कमा सकता है।
विज्ञापन

-
विजेता को बुलेट बाइक समेत 1.51 लाख रुपये
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को एक लाख 51 हजार रुपये नकद के साथ बुलेट बाइक इनाम रखा गया। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान की टीम को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई। वहीं पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली प्रत्येक टीम को 11 हजार रुपये। अन्य टीमों को प्रोत्साहन के तौर पर 2100-2100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को 71-71 हजार रुपये की राशि रही है।
-
दिन में ये हुए रोमांचक मुकाबले
- कोथ की टीम ने सिंगवाल की टीम को हराया
- बसेरा की टीम ने श्यामगढ़ की टीम को हराया
- डोहर की टीम ने सेगा की टीम को हराया
- अहर की टीम ने संगतपुरा की टीम को हराया
- लोधर की टीम ने बंभेवा को हराया
- खरक पूनिया की टीम ने सिरसल को हराया
- नाडा की टीम ने ककोली की टीम को हराया
- शेखुपुरा की टीम ने ओसर की टीम को हराया
- जयसिंह पुरा की टीम ने गुनियाना को हराया
- कौकत की टीम ने बुवान की टीम को हराया
- बनभौरी की टीम ने सरड़ा की टीम को हराया
- कतलाहेड़ी की टीम ने डोहर की टीम को हराया
- बाहूअकबर की टीम ने छातर की टीम को हराया
- सांच की टीम ने सेरधा की टीम को हराया
- जगदीशपुरा की टीम ने मोहमदपुर की टीम को हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें