कीर्ति नगर में बिछाई गई पानी की पाइप लाइन के बाद डाली गई मिट्टी।
अंबाला। 21 दिनों से पानी को तरस रहे कीर्ति नगर बी ब्लाक के लोगों के लिए राहत की खबर है। विभाग की ओर से कीर्ति नगर के बी ब्लॉक में 200 मीटर लंबी पानी की नई पाइप लाइन डाली। इसके बाद कालोनी में ही टी प्वाइंट से गुजर रही पानी की पाइप लाइन से जोड़ दिया।
इसके बाद रात के समय लोगों के घरों में पानी आ गया। सोमवार शाम तक 70 लोगो ने अपने घरों में पानी के कनेक्शन करवाए। इससे पहले यह 70 परिवार के लोग विभाग द्वारा भेजे जा रहे टैंकरों के पानी पर अपना गुजारा कर रहे थे। तीन दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीर्ति नगर के बी ब्लॉक में जेसीबी की सहायता से लोगों के लोगों के आगे मिट्टी की खुदाई का काम शुरू करवाया गया था। यह खुदाई करीब पांच से छह फीट गहरी की गई थी।
दो दिन तक की गई खुदाई के बाद विभाग ने 200 मीटर लंबी पानी की नई पाइप लाइन डाली। इसके बाद कालोनी में टी प्वाइंट पर पुरानी पानी की पाइप लाइन से इस नई पाइप लाइन को जोड़ दिया। जहां से इस पाइप लाइन में पालम विहार से पानी आएगा। इन घरों ने अपने स्तर पर पानी के कनेक्शन करवा लिए थे उनके घरों में रविवार की रात को पानी आ गया था। वहीं सोमवार को भी लोगों ने अपने घराें में नए कनेक्शन करवाए उनके घरों में भी रात को पानी आ जाएगा।
वर्जन
कीर्ति नगर के बी ब्लॉक में 200 मीटर लंबी पानी की पाइप लाइन डाली गई। इसके बाद काॅलोनी में ही टी प्वाइंट से कनेक्शन को जोड़ दिया। कुछ घरों में रविवार की रात को ही पानी आ गया था बाकी के घरों में जैसे जैसे लोग कनेक्शन करवाएंगे उनके घरों में भी पानी जा जाएगा।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।