फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंपेक्ट<bha>--</bha>- जल्द होगी चिकित्सकों की नियुक्ति, फार्मासिस्ट के लिए भी लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इसके लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया है। मगर अब जल्द ही चिकित्सकों और अन्य कई कर्मचारियों की भारी कमी को दूर किया जा सकेगा है।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में 700 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती को परीक्षा हुई है। इनकी नियुक्ति जल्द होनी है। ऐसे में अंबाला ही नहीं बल्कि अन्य जिलों को भी उनकी मांग के अनुसार चिकित्सक दिए जाएंगे। इसके साथ ही फार्मासिस्ट व एलटी के पदों पर भी भर्ती के लिए सरकार को लिखा गया है। जिस पर भी जल्द ही कार्यवाही होगी। ऐसे में संसाधनों से जुड़ी दिक्कतों को कोशिश है जल्द से जल्द दूर किया जाए।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने व्यवस्था लाचार, अधूरा उपचार अभियान चलाया था। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ और कर्मचारियों की कमी को उजागर किया था।

ग्रामीण स्तर खाली हैं पीएचसी
शहरी स्तर पर तो फिर भी चिकित्सक उपलब्ध होते हैं। ग्रामीण स्तर पर कई पीएचसी केंद्र ऐसे हैं जहां दो कि जगह एक ही चिकित्सक उपलब्ध है। ऐसे में मरीजों को या तो निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है या फिर कई किलोमीटर लंबा सफर करके नागरिक अस्पताल तक जाना पड़ता है। इसलिए नागरिक अस्पताल में भी सैकड़ों मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे में घंटाें इंतजार करने के बाद मरीज को उपचार मिल पाता है। सामान्य उपचार के लिए भी मरीज को पूरा दिन लग जाता है।
विज्ञापन


दवा देने वालों की भी कमी
नागरिक अस्पताल से लेकर सीएचसी केंद्रों सहित ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी पर दवा वितरण के लिए फॉर्मासिस्ट की भारी कमी है। कई केंद्रों पर तो स्टाफ नर्स ही दवा वितरण का काम करती हैं। इधर नागरिक अस्पताल में भी हाल कुछ खास अच्छे नहीं है यहां पर 16 पदों में से चार ही भरे गए हैं। एक फार्मासिस्ट को हाल ही में लगाया गया है। जिसे भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के लिए नियुक्त किया है। फार्मासिस्ट के अभाव में कई घंटों तक मरीजों को लाइन में लगकर दवा लेने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों और गर्भवतियों को होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें